पटना : बाढ़, सुखाड़ व अपराध नियंत्रण पर सरकार की कोई तैयारी नहीं : जीतन राम मांझी

Updated:
विज्ञापन
पटना : बाढ़, सुखाड़ व अपराध नियंत्रण पर सरकार की कोई तैयारी नहीं : जीतन राम मांझी

पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सूबे में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड में फल व्यापारी मो अलीशान की हत्या कर दी गयी.जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गणेश रविदास की हत्या पुलिस अभिरक्षा में हो […]

विज्ञापन
पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सूबे में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है.
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड में फल व्यापारी मो अलीशान की हत्या कर दी गयी.जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गणेश रविदास की हत्या पुलिस अभिरक्षा में हो गयी.
नालंदा के बकरौर पंचायत में महादलितों को अत्याचार को लेकर घर छोड़कर भागने पर विवश होना पड़ा. गया जिले के वजीरगंज प्रखंड का कसियाडीह गांव निवासी श्रवण भुइयां व कृष्णा पासवान की हत्या कर गुरपा जंगल में लाश फेंक दिया गया. मांझी ने कहा कि बाढ़ आने के पूर्व किसी प्रकार की तैयारी सरकार की नहीं दिखी. दक्षिण बिहार में सुखाड़ की स्थिति बन गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन