पटना : प्रवास के बाद रथ पर सवार हो लौटे भगवान जगन्नाथ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : गुरु पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा वापस जगन्नाथ मंदिर लौट आयी. 13 दिनों तक प्रवास के बाद वापस लौटने से पहले वैदिक रीति रिवाज से पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की मूर्ति को रथ पर विराजमान कर वापस मंदिर लाया गया. मच्छरहट्टा स्थित गोपीनाथ […]
विज्ञापन
पटना सिटी : गुरु पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा वापस जगन्नाथ मंदिर लौट आयी. 13 दिनों तक प्रवास के बाद वापस लौटने से पहले वैदिक रीति रिवाज से पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की मूर्ति को रथ पर विराजमान कर वापस मंदिर लाया गया.
मच्छरहट्टा स्थित गोपीनाथ की गली स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी लल्लू बाबू के कूंचा से पुजारी रामानंद पांडेय ने पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान जगन्नाथ को वापस लाया. बेगमपुर महावीर मंदिर से भी पुजारी ने पूजा-अर्चना के बाद रथयात्रा को वापस लंगूर गली मंदिर में लाया. दीवान मुहल्ला नौजर घाट स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा वापसी विशेष पूजा-अर्चना का अनुष्ठान पुजारी आचार्य विष्णुकांत झा की देखरेख में हुआ.
महाराज कुंवर रूप नारायण सिंह ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कमल नयन श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व महासचिव सह संयोजक संजय कुमार सिन्हा, अंशय बहादुर माथुर, मनोज कुमार माधुर, गणोश कुमार सिन्हा, अशरफी राय, मनोज मिश्र, शशि सिन्हा, राम सुभाष रजक, राजेश कुमार भारतीय,अमरनाथ समेत अन्य शामिल हुए. बताते चलें कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीय तिथि को यह रथयात्रा चार जुलाई को परंपरागत तरीके से निकाली गयी थी.हालांकि, चंद्रग्रहण की वजह से मंदिर में रथयात्रा सुबह को ही निकाली गयी, जो दोपहर तक मंदिर आयी.
गुरु पूर्णिमा : गुरु बगैर मानव जीवन पूर्ण नहीं
पटना सिटी : गुरु के बगैर मानव जीवन पूर्ण नहीं होता है. गुरु पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कही. गुरहट्टा स्थित सुदर्शन सेंट्रल स्कूल में गुरु महोत्सव प्राचार्य एमके सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी.
जिसमें आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए रची गीतों का पाठ व संगीत गायन हुआ. वहीं न्यासी कुमार अरुणोदय के शुभकामना संदेश दिया. संस्कार भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आचार्य चंद्रभूषण मिश्र व चित्रकार जितेंद्र मोहन का पूजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में इकाई के मंत्री अंजनी भगत, मोहन चतुर्वेदी, सीताराम पोद्दार, राकेश कुमार, विजयेंद्र कुमार, भूषण खत्री, प्रह्लाद विजपुरिया, कृष्ण कुमार अग्रवाल, चंद्र पूर्णिमा, आलोक चोपड़ा, भगवती मोदी, अविरल, भारती पंकज समेत अन्य थे. गुरु पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को भक्तों ने गंगा घाटों पर स्नान किया और गंगा की आरती उतारी. गंगा स्नान के लिए गायघाट, महावीर घाट, भद्र घाट, खाजेकलां घाट, सीढ़ी घाट, नौजर घाट, गुरु गोविंद सिंह घाट, किला रोड घाट, केशव राय घाट, मिरचाई घाट के साथ अन्य गंगा घाटों पर सुबह से भी भक्तों की भीड़ लगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन