पटना : भूजल रिचार्ज के लिए शहर में 140 फुट खोदनी पड़ रही जमीन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : शहर में भूजल रिचार्ज को लेकर रुफ-टॉप वाॅटर हार्वेस्टिंग का काम शुरू किया जा रहा है. इसमें बड़े भवनों में वाटर रिचार्ज सिस्टम लगाने की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग के विभिन्न प्रमंडलों को मिली है. बड़े भवनों का पहला प्रोजेक्ट पाटलिपुत्र प्रमंडल ने 96 ऑफिसर्स फ्लैट के ए2/21 में शुरू किया गया है. […]
विज्ञापन
पटना : शहर में भूजल रिचार्ज को लेकर रुफ-टॉप वाॅटर हार्वेस्टिंग का काम शुरू किया जा रहा है. इसमें बड़े भवनों में वाटर रिचार्ज सिस्टम लगाने की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग के विभिन्न प्रमंडलों को मिली है. बड़े भवनों का पहला प्रोजेक्ट पाटलिपुत्र प्रमंडल ने 96 ऑफिसर्स फ्लैट के ए2/21 में शुरू किया गया है.
बकौल पाटलिपुत्र प्रमंडल के अभियंता विनोद चौधरी भूजल रिचार्ज करने के लिये बनाये जा रहे हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट के लिए 140 फुट की बोरिंग की गयी है. इसमें तीन हजार वर्ग फुट की छत का पानी जमीन के पहले लेयर में भेजने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए एक लाख 12 हजार रुपये की कार्ययोजना बनायी गयी है. इन योजनाओं को 31 जुलाई तक पूरा करना है. वहीं इस प्रमंडल में कुल 293 यूनिटों का निर्माण 31 दिसंबर तक किया जाना है.
अन्य ने भी भेजा प्रस्ताव
पाटलिपुत्र के अलावा पटना व सेंट्रल डिवीजन की ओर से भी प्रस्ताव बनाकर विभाग में भेजा गया है. जानकारी के अनुसार सेंट्रल डिवीजन में सभी सरकारी भवनों में 676 यूनिट बनायी जानी हैं. इसके अलावा पटना डिवीजन से भी लगभग सभी सरकारी भवनों में रुफ-टॉप वाटर हार्वेस्टिंग के प्रोजेक्ट का प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजा गया है. शहरी क्षेत्र में एक प्रोजेक्ट के लिए एक से डेढ़ लाख की लागत आ रही है. इसमें नीचे दो टंकी का निर्माण किया जाना है. जिसमें एक टंकी में गंदा पानी छानने व दूसरे से पानी अंदर जाने का प्रोसेस होगा. भवन निर्माण के अलावा मनरेगा के तहत सभी सरकारी स्कूलों व छोटे भवनों में सोखपीट का निर्माण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










