जुलाई की बारिश से अब तक 90% बिचड़े की हुई बुआई

Updated at : 13 Jul 2019 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
जुलाई की बारिश से अब तक 90% बिचड़े की हुई बुआई

पटना : जुलाई में अब तक हुई बारिश से राज्य में 90% से अधिक बिचड़े की बुआई हो गयी है. लक्ष्य 3.30 लाख हेक्टेयर की जगह 12 जुलाई तक दो लाख, 91,288 हेक्टेयर में धान के बिचड़े की बुआई हो चुकी है. बारिश होने से रोपनी में भी तेजी आयी है. लक्ष्य 33 लाख हेक्टेयर […]

विज्ञापन

पटना : जुलाई में अब तक हुई बारिश से राज्य में 90% से अधिक बिचड़े की बुआई हो गयी है. लक्ष्य 3.30 लाख हेक्टेयर की जगह 12 जुलाई तक दो लाख, 91,288 हेक्टेयर में धान के बिचड़े की बुआई हो चुकी है. बारिश होने से रोपनी में भी तेजी आयी है. लक्ष्य 33 लाख हेक्टेयर की जगह अब तक 5.30 लाख हेक्टेयर से अधिक में धान की रोपनी हो चुकी है.

बारिश होने से रोपनी में भी तेजी आयी है. लक्ष्य चार लाख, 24,500 हेक्टेयर में अब तक दो लाख, 28,666 हेक्टेयर में मक्का की बुआई हो चुकी है. जुलाई में अब तक 235.2 एमएम बारिश हुई है. इस अवधि में 137.1 एमएम बारिश को सामान्य माना जाता है. यह सामान्य से 42% अधिक है.
12 जुलाई को राज्य में जोरदार बारिश हुई यह सामान्य से 328% अधिक रहा. 12 जुलाई को सामान्य 13.6 एमएम की जगह 59.4 एमएम बारिश हुई. 11 जुलाई को 13.5 एमएम की जगह 36.9 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से 173 फीसदी अधिक रहा. राज्य में सबसे अधिक बारिश सीवान में व सबसे कम बारिश अरवल में हुई. कृषि विभाग के अनुसार एक-दो दिन में लक्ष्य के अनुसार बिचड़े की बुआई हो जायेगी. जुलाई की बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन