पटना : मुजफ्फरपुर में नहीं, जहां जमीन मिलेगी वहीं बनेगा संगीत विवि
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : विधानसभा में कला, संस्कृति व युवा मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि बिस्मिल्ला खान संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना पहले मुजफ्फरपुर में होनी थी. इसके लिए पांच एकड़ जमीन की आवश्यकता है. परंतु वहां के डीएम ने कुढ़नी में 2.80 एकड़ जमीन ही उपलब्ध होने की जानकारी दी. इस वजह से अब इस विश्वविद्यालय […]
विज्ञापन
पटना : विधानसभा में कला, संस्कृति व युवा मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि बिस्मिल्ला खान संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना पहले मुजफ्फरपुर में होनी थी. इसके लिए पांच एकड़ जमीन की आवश्यकता है. परंतु वहां के डीएम ने कुढ़नी में 2.80 एकड़ जमीन ही उपलब्ध होने की जानकारी दी. इस वजह से अब इस विश्वविद्यालय की स्थापना अन्य कहीं की जायेगी. इसकी स्थापना मोतिहारी या अन्य किसी शहरों में की जा सकती है. जहां निर्धारित क्षेत्रफल में जमीन मिलेगी, वहां इस विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी.
वह विनय बिहारी के तारांकित प्रश्न का जवाब दे रहे थे. मंत्री ने विधायक रिंकी रानी पांडेय के प्रश्न के जवाब में कहा कि कैमूर जिला के भभुआ प्रखंड के महुअत ग्राम में मोहनड़डवां उत्क्रमित उच्च विद्यालय में स्टेडियम के निर्माण की योजना है. इसका प्रस्ताव जिला से मांगा गया है. आने पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.
चहारदीवारी का होगा निर्माण : शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने पूनम पासवान के प्रश्न के जवाब में कहा कि कटिहार जिला कोढ़ा बाजार के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय को अतिक्रमण से मुक्त कराने का मामला सीओ कोर्ट में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










