पटना : ज्ञान भवन में 13 से 15 तक कार्यक्रम व प्रदर्शनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jul 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजधानी के ज्ञान भवन में 13 से 15 जुलाई तक विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन होगा. कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में आइटीआइ, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, निफ्ट , एग्रीकल्चर सहित कुल 37 ट्रेड के छात्र भाग लेंगे. विजयी होने वाले छात्रों को अंतिम दिन सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार माेदी […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी के ज्ञान भवन में 13 से 15 जुलाई तक विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन होगा. कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में आइटीआइ, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, निफ्ट , एग्रीकल्चर सहित कुल 37 ट्रेड के छात्र भाग लेंगे.
विजयी होने वाले छात्रों को अंतिम दिन सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार माेदी और समापन राज्यपाल लालजी टंडन करेंगे. कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मोटिवेट करने के लिए 13 को आशीष विद्यार्थी और 14 को चेतन भगत को आमंत्रित किया गया है. इन दोनों का कार्यक्रम ओपेन सेशन होगा.
कार्यक्रम के लिये स्कूल व कॉलेजों में भेजा गया अामंत्रण : तीन दिनों तक चलने वालेकार्यक्रम में आने के लिए स्कूल व कॉलेज के छात्रों को भी अलग से कॉलेज प्रबंधन को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है, जिसमें कम-से-कम 500 से अधिक छात्र आयेंगे. सभी छात्रों के लिये हर दिन एक ओपेन कार्यक्रम भी रखा गया है. वहीं, छात्रों द्वारा प्रदर्शनी लगायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




