पटना : आंगनबाड़ी केंद्रों में नियुक्त होंगी दो हजार सुपरवाइजर
Updated at : 10 Jul 2019 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : समाज कल्याण विभाग में बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की हर स्तर से मॉनीटरिंग के लिये दो हजार महिला सुपरवाइजरों की बहाली होगी. अाॅनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गयी है. जिन आवेदकों को इसके लिये आवेदन करना है, उनको जिला के एनआइसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. […]
विज्ञापन
पटना : समाज कल्याण विभाग में बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की हर स्तर से मॉनीटरिंग के लिये दो हजार महिला सुपरवाइजरों की बहाली होगी. अाॅनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गयी है. जिन आवेदकों को इसके लिये आवेदन करना है, उनको जिला के एनआइसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि के बाद सभी फॉर्म की स्क्रूटनी होगी और चयन प्रक्रिया डीएम के स्तर पर बनी कमेटी के माध्यम से होगी. मधेपुरा व सुपौल को छोड़कर बाकी सभी जिलों के आवेदक आवेदन कर सकते है.
यह होगी योग्यता और नियुक्ति में यह हुआ संशोधन : आवेदकों के लिये किसी भी विषय से स्नातक पास होना अनिवार्य है. इसके अलावे अगर कोई आवेदक एमए पास हो, तो वह आवेदन में अपना जिक्र करना होगा. आधी बहाली प्रोमोशन से होगी. पहले दो हजार में से 25 प्रतिशत पदों पर प्रोमोशन देना था, जिसे अब 50 प्रतिशत कर दिया गया है. यानी दो हजार पदों में एक हजार पर सीधी बहाली और एक हजार पर प्रोमोशन से पद को भरा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




