दानापुर : शादी के मंडप में पसरा मौत का मातम, परिजनों में मचा कोहराम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jul 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर : विजापत में जयमाला की रस्म अदायगी के बाद लड़की के पिता भुलेटन राय बरातियों को जल्दी खाना खिलाने की हिदायतों के साथ घर में बने मंडप में शादी की तैयारियां भी जल्द पूरा करने का सुझाव देकर सभी के स्वागत में लगे थे. तभी अचानक दूल्हे व दूल्हे के भाई को गोली लगने […]
विज्ञापन
दानापुर : विजापत में जयमाला की रस्म अदायगी के बाद लड़की के पिता भुलेटन राय बरातियों को जल्दी खाना खिलाने की हिदायतों के साथ घर में बने मंडप में शादी की तैयारियां भी जल्द पूरा करने का सुझाव देकर सभी के स्वागत में लगे थे.
तभी अचानक दूल्हे व दूल्हे के भाई को गोली लगने से जख्मी की खबर मिलते ही पलक झपकते ही उल्लास का वातावरण मातमी चीख-पुकार में तब्दील हो गया. बरातियों के खिलाने की तैयारियां भी धरी- की- धरी रह गयी. जिस मंडप में कुछ देर पहले ही मंगल गीत गाये जा रहे थे, वहां चीख-पुकार मची थी. मंडप में शादी के लिए तैयार बैठी पूनम व उसकी मां समेत परिजनों को तो जैसे सांप सूंघ गया था. शोक में डूबी पूनम की मां मंडप में रखे कलश का निहार रही थी.
और पहुंची बेटे की मौत की खबर : रविवार को बेटे की नजर उतार कर जब शीला देवी उसे बरातियों के साथ विजापत रवाना कर रही थी, तो उसका उल्लास देखते बन रहा था. घर आये रिश्तेदारों के साथ बहू के स्वागत करने का सपना देख रही शीला देवी को जब बेटे को गोली लगने की खबर मिली तो उसे इस बात का यकीन तक नहीं हो पा रहा था.
खबर मिलते ही सोमवार की सुबह जब सगुना मोड़ अस्पताल पहुंची तो बड़े बेटे गुड्डू के साथ सत्येंद्र भी गंभीर रूप से जख्मी हालत में बेड पर पड़ा हुआ था. दोपहर में इलाज के दौरान सत्येंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिजन चीत्कार कर उठे. रोते हुए शीला देवी कह रही थी कि खुशी से बेटवा को दूल्हा बनाकर बहू विदा करा कर लौटने का इंतजार कर रही थी. रोते -रोते बार बार शीला देवी अचेत हो जा रही थी.
करेंट से युवक की मौत
पंडारक : करेंट से 18 वर्षीय गोलू कुमार की जान चली गयी. वह मिठाई की दुकान पर दूध गर्म कर रहा था. इस दौरान चूल्हे में लगे पंखे की बॉडी में करेंट दौड़ गया. वहीं युवक को करेंट का जोरदार झटका लगने से वह कड़ाहे में गिर पड़ा. इस हादसे में वह झुलस गया.
लोग आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गये, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक इंटर का छात्र था. वह मिठाई की दुकान पर अपने पिता का हाथ बंटा रहा था. दुर्भाग्यवश करेंट से उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




