पटना : पुणे का गिरोह पुलिस बन करता था ठगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2019 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : महाराष्ट्र के पुणे का गिरोह पटना के बाकरगंज इलाके में काफी दिनों से सक्रिय था. इसका खुलासा उस समय हुआ जब कदमकुआं थानाध्यक्ष निशिकांत निशि ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सादे वेश में बाकरगंज के फकीरवाड़ा के पास छापेमारी की और गिरोह के एक सदस्य कासिम युसुफ बेग को गिरफ्तार कर […]
विज्ञापन
पटना : महाराष्ट्र के पुणे का गिरोह पटना के बाकरगंज इलाके में काफी दिनों से सक्रिय था. इसका खुलासा उस समय हुआ जब कदमकुआं थानाध्यक्ष निशिकांत निशि ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सादे वेश में बाकरगंज के फकीरवाड़ा के पास छापेमारी की और गिरोह के एक सदस्य कासिम युसुफ बेग को गिरफ्तार कर लिया.
उसके पास से पुलिस ने पुलिस व प्रेस की फर्जी आइडी, चोरी की एक पल्सर बाइक, बाइक का फर्जी कागजात, पत्थर, नकली सोने की चुड़ी, लॉकेट व एक मोबाइल फोन बरामद किया है.
हालांकि पुलिस को चकमा देकर तीन अन्य जालसाज निकल भागने में सफल रहे. दो जालसाज बाइक से और एक पैदल भाग गया. खास बात यह है कि गिरोह का सरगना महाराष्ट्र में है और वहां से गिरोह का संचालन करता है. कासिम युसुफ बेग ने पूछताछ के बाद काफी जानकारियां पुलिस को दी है और पटना पुलिस की एक टीम जल्द ही महाराष्ट्र के पुणे जायेगी.
लोगों को डरा कर उठाते थे फायदा
यह गिरोह बाकरगंज इलाके में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. गिरोह के सदस्य बाकरगंज इलाके में पुलिस बन कर लोगाें को डराते थे और उनका बैग चेक करते थे. इस दौरान बैग के अंदर रखे नोट या कीमती सामान को ले लेते थे और कपड़ा में लपेट कर पत्थर या नकली सोने की चुड़ी थमा कर चकमा देकर निकल जाते थे.
अगर किसी ने पुलिस होने का सबूत मांगा तो तुरंत ही फर्जी आइडी को दिखा देते थे. शुक्रवार को भी गिरोह बाकरगंज इलाके में पुलिस बन कर बैग चेकिंग करने की जानकारी थानाध्यक्ष निशिकांत निशि को मिल गयी और खदेड़ कर एक को पकड़ लिया.
ट्रेन से लेकर आते हैं बाइक
यह गिरोह इतना शातिर है कि बाइक को पार्सल में रिजर्व कर पटना ले आते हैं और फर्जी आइडी पर होटलों में कमरा लेकर करीब एक माह तक रहते हैं. इस दौरान कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्य की ओर निकल जाते हैं और पुलिस खोजते रह जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




