ePaper

पटना : ऑनलाइन सेवा ठप, ऑफलाइन में भीड़

Updated at : 05 Jul 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : ऑनलाइन सेवा ठप, ऑफलाइन में भीड़

पटना : जिले के प्रखंड कार्यालयों के आरटीपीएस काउंटर पर भीड़ लग रही है. लोग आय-जाति व आवासीय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन जमा करने के लिए लोगों की लाइनें लग रही है. अंचल कार्यालयों में ऑनलाइन प्रमाण पत्र जमा करने की सेवा ठप हो गयी है. शुक्रवार को सदर अंचल कार्यालय में ऑनलाइन सेवा […]

विज्ञापन
पटना : जिले के प्रखंड कार्यालयों के आरटीपीएस काउंटर पर भीड़ लग रही है. लोग आय-जाति व आवासीय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन जमा करने के लिए लोगों की लाइनें लग रही है. अंचल कार्यालयों में ऑनलाइन प्रमाण पत्र जमा करने की सेवा ठप हो गयी है.
शुक्रवार को सदर अंचल कार्यालय में ऑनलाइन सेवा बंद है, इसको लेकर दो काउंटरों को बंद कर दिया गया. इससे कांउटर संख्या एक से छह तक काफी भीड़ लगी रही.आवेदक परेशान होते रहे. वहीं अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि समस्या 15 मई से ही आ रही है. इसको लेकर जिला के माध्यम से विभाग को अवगत करा दिया गया है. गौरतलब है कि सदर अंचल कार्यालय में प्रतिदिन लगभग आय-जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के आवेदन के लिए ऑफलाइन 300 के लगभग आवेदन आते हैं.
जबकि, ऑफलाइन आवेदनों की संख्या प्रतिदिन 400 के करीब प्रतिदिन होती है. सदर कार्यालय में फिलहाल 24 अप्रैल तक के ऑनलाइन आवेदनों के निबटारे का दावा किया जा रहा हैए जबकि कर्मी बता रहे हैं कि ऑफलाइन में 30 अप्रैल तक एक माह पूरा होने वाले आवेदनों का निबटारा कर दिया गया है. फिलहाल आवेदन पेंडिंग होने वाले आवेदनों का आंकड़ा भी बढ़ा है. वर्तमान में ऑनलाइन आवेदन करने वाले 400 आवेदन पेंडिंग हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन