पीएमसीएच : गर्भवती महिला को ट्रॉली नहीं देना पड़ा महंगा, लगा जुर्माना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गर्भवती महिला मरीज को ट्रॉली नहीं देना जिम्मेदार कंपनी व हेल्थ मैनेजरों को भारी पड़ गया है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने अगले दिन बुधवार को घटना की जांच करायी, जिसमें ट्रॉली मैन व हेल्थ मैनेजर की गलती पायी गयी. इसके बाद अधीक्षक ने पीएमसीएच […]
विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गर्भवती महिला मरीज को ट्रॉली नहीं देना जिम्मेदार कंपनी व हेल्थ मैनेजरों को भारी पड़ गया है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने अगले दिन बुधवार को घटना की जांच करायी, जिसमें ट्रॉली मैन व हेल्थ मैनेजर की गलती पायी गयी. इसके बाद अधीक्षक ने पीएमसीएच में ट्रॉली मुहैया कराने वाली निष्का कंपनी को फटकार लगाते हुए 10 हजार का जुर्माना लगाया है. साथ ही फटकार लगाते हुए कहा गया है कि अगली बार से अगर इस तरह की घटना सामने आती है, तो टेंडर रद्द कर दिया जायेगा.
पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने अस्पताल की सभी हेल्थ मैनेजर को अपने कक्ष में बुलाया और फटकार लगायी. साथ ही उन्होंने सभी हेल्थ मैनेजरों को लिखित में शोकॉज नोटिस देते हुए कहा कि अगली बार से ट्रॉली, स्ट्रेचर या इलाज संबंधी शिकायत अधीक्षक को मिलती है तो हेल्थ मैनेजर को सस्पेंड कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन