ePaper

पटना : नया टोला में तीन राउंड फायरिंग छात्र के सिर पर पिस्टल से हमला

Updated at : 03 Jul 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नया टोला में तीन राउंड फायरिंग छात्र के सिर पर पिस्टल से हमला

सीसीटीवी में दिखे हमलावर, पुलिस घटना स्थल पर तैनात पटना : नया टोला में राठौर कोचिंग सेंटर और देवरुणा अपार्टमेंट के बीच में छात्रों के एक गुट ने मंगलवार की रात करीब 8 बजे सड़क पर हथियार प्रदर्शन किया और हवा में तीन राउंड गोली चलाया. इस दौरान वहां पर भगदड़ मच गयी. सड़क पर […]

विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे हमलावर, पुलिस घटना स्थल पर तैनात
पटना : नया टोला में राठौर कोचिंग सेंटर और देवरुणा अपार्टमेंट के बीच में छात्रों के एक गुट ने मंगलवार की रात करीब 8 बजे सड़क पर हथियार प्रदर्शन किया और हवा में तीन राउंड गोली चलाया. इस दौरान वहां पर भगदड़ मच गयी. सड़क पर अाम लोग और कोचिंग से लौट रहे छात्र मौजूद थे, सभी फायरिंग की आवाज सुनकर इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच 12 वीं का छात्र जिशान अली (22 वर्ष) भी भगदड़ में भागने लगा. तब तक फायरिंग करने वाले छात्रों ने उसे बुला लिया.
उसे पटेल छात्रावास का छात्र समझकर मारना शुरू कर दिया. उसे लोहे के रॉड, पंच से मारा गया और सिर पर पिस्टल के बट से हमला किया गया. इसमें छात्र के सिर में गहरा जख्म आया है. उसे आरोग्य निकेतन में ले जाया गया जहां पर उसका इलाज किया गया है.
दोस्त से 12 वीं का फॉर्म लेने आया था जिशान, हुआ घायल
दरसअल जिशान मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के महपतिया गांव का रहने वाला है. वह 12 वीं का छात्र है और नया टोला में एम हसन के कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करता है. उसका सुबह 9 से 11 बजे तक क्लास रहता है. लेकिन मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह नया टोला अपने दोस्त रिजवान के पास आया हुआ था. रिजवान के पास उसका 12 वीं का फाॅर्म था जिसे लेने के लिए जिसान वहां पर खड़ा था. इस दौरान उस पर पटेल छात्रावास का छात्र समझकर हमला किया गया. जबकि जिशान शाहगंज लॉज में रहता है.
सैदपुर हॉस्टल के छात्रों पर है फायरिंग करने का आरोप : सैदपुर हॉस्टल के छात्रों पर फायरिंग करने का आरोप है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सैदपुर हॉस्टल के छात्र मंगलवार की शाम 7 बजे बीएन कॉलेज से लेकर गांधी मैदान तक कैंडल मार्च निकाले थे. इसके बाद कैंडल मार्च में ही शामिल कुछ छात्र नया टोला पहुंचे और वहां पर वर्चस्व को लेकर फायरिंग की. जिस छात्र की पिटायी की गयी है वह पटेल छात्रावास में नहीं रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन