पटना : अपराधी के कहे एक वाक्य से पकड़ा गया सरगना
Updated at : 03 Jul 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : अपराधी कितनी भी चालाकी कर लें, लेकिन कोई न कोई सबूत छोड़ कर जाता है और वह सबूत ही उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज देता है. कुछ ऐसा ही राजीव नगर थाने के दीघा-आशियाना रोड के पंचवटी रत्नालय ज्वलेरी दुकान में हुई डकैती में हुआ है. अपराधियों ने घटना को अंजाम […]
विज्ञापन
पटना : अपराधी कितनी भी चालाकी कर लें, लेकिन कोई न कोई सबूत छोड़ कर जाता है और वह सबूत ही उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज देता है. कुछ ऐसा ही राजीव नगर थाने के दीघा-आशियाना रोड के पंचवटी रत्नालय ज्वलेरी दुकान में हुई डकैती में हुआ है.
अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद कोई भी सबूत या साक्ष्य घटनास्थल पर नहीं छोड़ा. सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर तक ले गये. आसपास की दुकानों व बैंक में लगे सीसीटीवी का भी पहले से मुआयना कर लिया था, इस कारण वहां भी किसी सीसीटीवी में उनकी तस्वीर नहीं आयी.
लेकिन अपराधी के एक वाक्य ने उसे जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया. डकैती के क्रम में सरगना रवि गुप्ता ने ज्वेलरी दुकान के कर्मियों को कहा था कि मुझे पटना पुलिस खोज रही है, अच्छे से चेहरे को पहचान लो. यह बात एक कर्मचारी ने जांच कर रही पुलिस टीम को बतायी. अपराधी के इस वाक्य को पुलिस टीम के एक पदाधिकारी ने पकड़ लिया. इसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि जिस अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह पहले से कई केसों में फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




