पटना :तीन थानों की पुलिस ने की छापेमारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र थाने के पटना-दानापुर रोड में कुर्जी के समीप स्थित एक पुल पार्टी क्लब में बाइकर्स गैंग किंग्स ऑफ पटना के सदस्येां के जुटने की सूचना मिलने पर श्रीकृष्णापुरी, पाटलिपुत्र व दीघा पुलिस की टीम ने छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार किसी ने वहां पुलिस को हंगामा होने की भी सूचना दी थी. […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र थाने के पटना-दानापुर रोड में कुर्जी के समीप स्थित एक पुल पार्टी क्लब में बाइकर्स गैंग किंग्स ऑफ पटना के सदस्येां के जुटने की सूचना मिलने पर श्रीकृष्णापुरी, पाटलिपुत्र व दीघा पुलिस की टीम ने छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार किसी ने वहां पुलिस को हंगामा होने की भी सूचना दी थी.
हालांकि पुलिस की टीम वहां पहुंची तो बाइकर्स गैंग के सदस्य नहीं मिले और क्लब प्रशासन ने भी किसी प्रकार के हंगामे की जानकारी नहीं दी. पुलिस के पहुंचने के बाद पुल पार्टी में शामिल हुए युवकों के बीच हड़कंप मच गया. पुलिस टीम ने वहां जांच की और फिर वापस लौट गये. पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष ने बताया कि वहां किसी प्रकार का हंगामा नहीं हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




