पटना : एक्स-रे व सिटी स्कैन सेंटरों में सुरक्षा मानकों का अभाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2019 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य के अधिसंख्य एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन व रेडियोथिरेपी सेंटरों में सुरक्षा मानकों का घोर अभाव है. हाल ही में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराये गये सेफ्टी ऑडिट में राज्य के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में सुरक्षा मानकों में खामियां उजागर हुई है. इसको लेकर विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के अधीक्षकों को निर्देश […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के अधिसंख्य एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन व रेडियोथिरेपी सेंटरों में सुरक्षा मानकों का घोर अभाव है. हाल ही में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराये गये सेफ्टी ऑडिट में राज्य के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में सुरक्षा मानकों में खामियां उजागर हुई है.
इसको लेकर विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वह मानकों का पालन कर उसकी रिपोर्ट दो माह में विभाग को दें. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार द्वारा इसकी समीक्षा की गयी थी. विभाग के विशेष सचिव कौशल किशोर ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों के रेडियोलॉजी विभाग में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, कैंसर रोग का इलाज रेडियोथिरेपी से करायी जाती है. हर संस्थान में रेडियो फिजिशिस्ट की आवश्यकता है.
साथ ही नियमित अंतराल पर क्यूए टेस्ट कराने की आवश्यकता होती है. जांच में यह पता किया जाता है कि जिस मशीन से जांच की जा रही है वह अपनी क्षमता से अधिक रेडिएशन तो नहीं निकाल रही है. थोड़ा अधिक रेडिएशन से भी मरीज, परिजन और काम करनेवाले कर्मियों के स्वास्थ्य को खतरा होता है. उन्होंने बताया कि विभाग का ध्यान निजी क्षेत्र में संचालित होनेवाले रेडियोलॉजी सेंटरों पर भी है. इसको को लेकर सरकार जांच करा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




