जुलाई में उपेंद्र कुशवाहा करेंगे मुजफ्फरपुर से पटना तक पैदल मार्च

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मुजफ्फरपुर में चमकी से हुई बच्चों की मौत मामले को लेकर 29 जून को मुजफ्फरपुर में धरना देंगे. इसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह में वे मुजफ्फरपुर से पटना तक पैदल मार्च करेंगे. गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि […]

विज्ञापन
पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मुजफ्फरपुर में चमकी से हुई बच्चों की मौत मामले को लेकर 29 जून को मुजफ्फरपुर में धरना देंगे. इसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह में वे मुजफ्फरपुर से पटना तक पैदल मार्च करेंगे.
गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट से जाहिर है कि बिहार में स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए सही कदम नहीं उठाये गये. पीएम ने जिस तरीके से चमकी बुखार की मौत को दुख व शर्म की बात बतायी है, इस बयान के बाद नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए था.
अगर 15 साल में कुछ-कुछ काम भी होता तो शायद यह स्थिति नहीं होती है. एक सवाल के जवाब में कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार में मंत्रियों की कोई हैसियत नहीं है. मंत्री के हटने या हटाने से कोई मतलब नहीं है. गरीब परिवार के बच्चे प्रभावित हुए, इसलिए सरकार सोयी रही

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन