पटना : पीएमसीएच के बेड पर नहीं मिली चादर, अधीक्षक ने लगायी फटकार
Updated at : 23 Jun 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बेड पर मरीजों को चादर नहीं दी जा रही है. सतरंगी चादरें तो दूर मरीज अपने घर से चादर लेकर आ रहे हैं. वहीं जो मरीज चादर नहीं लेकर आ रहे हैं, वे बिना चादर के ही बेड पर भर्ती होकर अपना इलाज कर रहे हैं. इस बात […]
विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बेड पर मरीजों को चादर नहीं दी जा रही है. सतरंगी चादरें तो दूर मरीज अपने घर से चादर लेकर आ रहे हैं.
वहीं जो मरीज चादर नहीं लेकर आ रहे हैं, वे बिना चादर के ही बेड पर भर्ती होकर अपना इलाज कर रहे हैं. इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने पीएमसीएच के सभी वार्डाें का निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीज व उनके परिजनों से फरियाद सुनी और उनकी शिकायत के बाद जिम्मेदार कर्मियों से बातचीत की. अधीक्षक ने टाटा वार्ड, हथुआ वार्ड, गुर्जी, राजेंद्र नगर ब्लॉक आदि कई वार्डों का मुआयना किया.
पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने बताया किअस्पताल के नर्स व डॉक्टर अपने काम के प्रति कितने ईमानदार हैं और वह मरीजों की देखभाल कैसे कर रहे हैं, इसकी हकीकत जानने के लिए मैंने औचक निरीक्षण किया. इसमें सबसे अधिक परेशानी चादर को लेकर दिखी. वहीं जिस वार्ड में चादर नहीं थे, उसके संबंधित कर्मियों को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. आदेश दिया गया है कि अगर अगली बार से इस तरह का मामला पाया जाता है, तो कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




