पटना : कियोस्क तोड़ने की कार्रवाई पर भड़के दुकानदार, किया प्रदर्शन, मौर्यालोक परिसर की दुकानें रहीं बंद

Updated:
विज्ञापन

पटना : मौर्यालोक में कियोस्क तोड़ने की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को माेर्यालोक के दुकानदारों ने दुकानों को बंद रखा. बंदी के दौरान दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया, साथ ही मानवीय आधार पर तोड़े गये दुकानदारों की वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की और आंवटियों पर कार्रवाई नहीं करने की मांग की. शांतिपूर्ण […]

विज्ञापन
पटना : मौर्यालोक में कियोस्क तोड़ने की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को माेर्यालोक के दुकानदारों ने दुकानों को बंद रखा. बंदी के दौरान दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया, साथ ही मानवीय आधार पर तोड़े गये दुकानदारों की वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की और आंवटियों पर कार्रवाई नहीं करने की मांग की.
शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान डीएम कुमार रवि के निर्देश पर स्थानीय थानाध्यक्ष रमाशंकर ने पहुंच कर दुकानदारों का ज्ञापन लिया. वहीं, एकदिवसीय बंदी के दौरान शाम को दुकानदारों ने दुकान खोल दिये. मौर्यालोक शॉपकीपर कल्याण समिति के राजेश कुमार डब्लू ने कहा कि मौर्यालोक के ले-आउट प्लान के अनुसार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कियोस्क का निर्माण किया गया था. इसमें शिक्षित बेरोजगारों को उच्चतम निविदा के आधार पर दुकानों का आवंटन हुआ था, अब तोड़ने की कार्रवाई से दुकानदारों में भुखमरी की समस्या आ जायेगी.
विरोध प्रदर्शन करने वालों में अजय कुमार,महाराणा सिंह चौहान, राजकुमार शर्मा, सुनील कुमार वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.वहीं, राजद का पटना जिला इकाई ने सोमवार को न्यू मार्केट में दुकानों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाने के खिलाफ महाधरना दिया. न्यू मार्केट के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर सरकार व नगर निगम के खिलाफ धरना दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन