पटना : पुराने मार्ग से चलेगी रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस

Updated at : 14 Jun 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पुराने मार्ग से चलेगी रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस

रेलयात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया फैसला पटना : रेलयात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए बिहार व दक्षिण भारत के सिकंदराबाद व हैदराबाद के बीच आने-जाने वाली ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया था. अब ये ट्रेनें अपने पुराने मार्ग से चलेंगी. ट्रेन संख्या 17007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस […]

विज्ञापन
रेलयात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया फैसला
पटना : रेलयात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए बिहार व दक्षिण भारत के सिकंदराबाद व हैदराबाद के बीच आने-जाने वाली ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया था. अब ये ट्रेनें अपने पुराने मार्ग से चलेंगी. ट्रेन संख्या 17007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस अपने पुराने मार्ग बरौनी-झाझा-जसीडीह-चितरंजन-धनबाद-बोकारो स्टील सिटी-रांची होते हुए आयेंगी व जायेंगी.नयी व्यवस्था जुलाई से शुरू हो जायेगी.
हबीबगंज-अगरतला स्पेशल
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने हबीबगंज व अगरतला के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 01665/01666 हबीबगंज-अगरतला-हबीबगंज स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी गयी है.
अब यह ट्रेन हबीबगंज से 10 जुलाई और अगरतला से 13 जुलाई तक चलेगी. 01665 हबीबगंज-अगरतला स्पेशल प्रत्येक बुधवार को हबीबगंज से और 01666 अगरतला-हबीबगंज स्पेशल अगरतला से प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन