पटना : एनडीए ने सीमा पर बसे लोगों को भी दिया रिजर्वेशन : सुशील मोदी

Updated at : 14 Jun 2019 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : एनडीए ने सीमा पर बसे लोगों को भी दिया रिजर्वेशन : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दूसरी पारी में कैबिनेट की पहली बैठक में कई अहम निर्णय लिये. इसमें फौरी तीन तलाक के खिलाफ कानून के नये प्रारूप और 1954 के रिजर्वेशन संबंधी एक अध्यादेश में संशोधन को मंजूरी देना शामिल है. एक फैसले […]

विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दूसरी पारी में कैबिनेट की पहली बैठक में कई अहम निर्णय लिये. इसमें फौरी तीन तलाक के खिलाफ कानून के नये प्रारूप और 1954 के रिजर्वेशन संबंधी एक अध्यादेश में संशोधन को मंजूरी देना शामिल है.
एक फैसले से तलाक पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिलेगा, तो दूसरे से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रहने वालों को भी रिजर्वेशन का लाभ मिलने लगेगा. पुराने अध्यादेश में सिर्फ नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रहने वाले भारतीय नागरिक रिजर्वेशन के हकदार माने जाते थे. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद बताएं कि कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद वे एलओसी के पास रहने वालों को रिजर्वेशन का लाभ क्यों नहीं दिलवा पाये.
एनडीए सरकार के ये फैसले सबका साथ, सबका विश्वास की नीति को मजबूत करेंगे. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर कहा था और जिनके पुत्र राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री को चोर बताने जैसी अमर्यादित दिप्पणी करते रहे, वे किस मुंह से मर्यादा की बात कह रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन