पटना : बकरी बाजार से अतिक्रमण हटा, दुकानें की गयीं ध्वस्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : स्मार्ट सिटी के एरिया बेस डेवलपमेंट के तहत स्टेशन रोड स्थित बकरी बाजार व न्यू मार्केट को विकसित किया जाना है. पहले चरण में निगम मुख्यालय व बकरी बाजार के आठ एकड़ भूखंड को खाली कराया जा रहा है. बुधवार को नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंता ललन सिंह दल-बल […]
विज्ञापन
पटना : स्मार्ट सिटी के एरिया बेस डेवलपमेंट के तहत स्टेशन रोड स्थित बकरी बाजार व न्यू मार्केट को विकसित किया जाना है. पहले चरण में निगम मुख्यालय व बकरी बाजार के आठ एकड़ भूखंड को खाली कराया जा रहा है.
बुधवार को नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंता ललन सिंह दल-बल के साथ बुद्ध मार्ग पहुंचे और जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया. दुकानदारों की ओर से कोई विरोध नहीं किया जा सका. निगम की टीम पहुंचते ही दुकानदार अपना-अपना सामान समेटने लगे. जैसे-जैसे दुकान से सामान हटाये जा रहे थे, वैसे-वैसे निगम के बुलडोजर झोंपड़ी व पक्के भवन को ध्वस्त कर रहे थे.
निगम टीम अपने साथ चार जेसीबी और पांच-छह हाइवा लेकर पहुंची थी. लेकिन, तीन जेसीबी के सहयोग से एक-एक झोंपड़ी व पक्के मकान में चल रही दुकानों को ध्वस्त किया गया. एक तरफ जेसीबी से ध्वस्त किया जा रहा था और दूसरी तरफ हाइवा के माध्यम से मलबा भी हटाया जा रहा था. सुबह से शाम तक करीब तीन दर्जन से अधिक दुकानों को ध्वस्त किया गया.
चला अभियान
बकरी बाजार में झोंपड़ी तोड़ने व मलबा हटाने का काम देर रात तक चलता रहा. अतिक्रमण हटाने के दौरान जिन दुकानों के समान नहीं हटाये गये थे. उन दुकानदारों को सामान हटाने की मोहलत दी जा रही थी. झोंपड़ी तोड़ने में किसी को बख्शा नहीं गया.
बातचीत
निगम की ओर से सर्वे किया गया और फिर दुकान तोड़ने के लिए क्रॉस का चिह्न लगा दिया गया. अब दुकानें तोड़ी जा रही हैं. लेकिन, कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है.
मो कयूम, दुकानदार
आश्वासन था कि वैकल्पिक व्यवस्था करके ही दुकान हटायी जायेगी. लेकिन, निगम की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है. इसके जरिये ही परिवार का भरन-पोषण हो रहा था.
मो शमून, दुकानदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










