पटना सिटी : चार घंटे जाम रहा पीपा पुल, लोग हुए परेशान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : गायघाट पीपा पुल पर हाजीपुर से पटना आने वाले वाहनों का दबाव बुधवार की सुबह में लगभग चार घंटे तक बना रहा. दरअसल मामला यह है कि गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान के लिए गायघाट गंगा तट पर हजारों की संख्या में दुपहिया, तिपहिया वाहनों पर सवार होकर लोग पहुंच […]
विज्ञापन
पटना सिटी : गायघाट पीपा पुल पर हाजीपुर से पटना आने वाले वाहनों का दबाव बुधवार की सुबह में लगभग चार घंटे तक बना रहा. दरअसल मामला यह है कि गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान के लिए गायघाट गंगा तट पर हजारों की संख्या में दुपहिया, तिपहिया वाहनों पर सवार होकर लोग पहुंच रहे थे.
इस कारण गंगा तट से लेकर अशोक राजपथ तक वाहनों के दबाव व पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण हाजीपुर से पीपा पुल के रास्ते आने वाले वाहनों का परिचालन बाधित हो रहा था. हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति में थोड़ी सुधार हुई.
स्थिति यह थी कि जिस पीपा पुल को पार करने में दस से पंद्रह मिनट का समय लगता था उसे पार करने में 40 से 45 मिनट लग रहा था. दूसरी ओर गांधी सेतु पर भी जाम की समस्या शाम में दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










