पटना : रवि हत्याकांड में तीन संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के राजीवनगर रोड नंबर-3 में नाले के किनारे रवि कुमार की लाश मिलने के दो दिन बाद एफआइआर दर्ज करायी गयी है. हवलदार के पोस्ट पर मोतिहारी पुलिस लाइन में तैनात रमाशंकर ने बेटे की हत्या को लेकर तीन लोगों पर शक जाहिर किया है. उन्होंने आवेदन में लिखा है […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के राजीवनगर रोड नंबर-3 में नाले के किनारे रवि कुमार की लाश मिलने के दो दिन बाद एफआइआर दर्ज करायी गयी है. हवलदार के पोस्ट पर मोतिहारी पुलिस लाइन में तैनात रमाशंकर ने बेटे की हत्या को लेकर तीन लोगों पर शक जाहिर किया है.
उन्होंने आवेदन में लिखा है कि हत्या अज्ञात लोगों द्वारा की गयी है लेकिन घटना के वक्त नाले के पास तीन लोग देखे गये हैं, उनकी भूमिका संदिग्ध है, इसकी जांच की जाये. इस पर पाटलिपुत्रा थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है. मृतक के पिता ने जिन तीन लोगों पर शक जाहिर किया है वह अभी पकड़े नहीं गये हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन