पटना :100 से अधिक रडार पर, तीन कोचिंग संस्थान होंगे बंद

Updated:
विज्ञापन

पटना : जिले के कोचिंग संस्थानों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गयी है. लगभग दो दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों की जांच चल रही है, जबकि 100 से अधिक कोचिंग प्रशासन की रडार पर हैं. सदर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने बताया कि शनिवार को खजांची रोड के एक प्रेडेंस व नाला रोड […]

विज्ञापन
पटना : जिले के कोचिंग संस्थानों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गयी है. लगभग दो दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों की जांच चल रही है, जबकि 100 से अधिक कोचिंग प्रशासन की रडार पर हैं.
सदर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने बताया कि शनिवार को खजांची रोड के एक प्रेडेंस व नाला रोड के दो वैल्कॉनों व मैथ क्लाॅसेज कोचिंग को तब तक बंद करने का निर्देश दिया गया कि जब तक रजिस्ट्रेशन के साथ फायर की सुविधा शुरू नहीं की जाती. इसके अलावा उन्होंने बताया कि कंकड़बाग के तीन कोचिंग फिटजी, विद्या मंदिर व एक अन्य कोचिंग को नोटिस देकर रजिस्ट्रेशन के कागज सोमवार तक दिखाने को कहा गया हैं.
बतौर सदर एसडीओ अगले एक सप्ताह तक कार्रवाई जारी रहेगी. वहीं पटना सिटी एसडीओ ने बताया कि 15 कोचिंग संस्थानों को नोटिस दिया गया है, उन्हें सोमवार तक रजिस्ट्रेशन के कागज दिखाने हैं. इसके अलावा बाजार समिति व आसपास के लगभग 80 कोचिंगों की जांच की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन