पटना : प्रदूषण बोर्ड पर मनमानी का आरोप, आठ को करेंगे हड़ताल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट कानून 2016-18 के व्यावहारिक प्रावधानों के अनुपालन करने के लिए तैयार है. लेकिन कानून के अंतर्गत सभी संस्थानों में जागरूकता चलाने की जिम्मेदारी प्रदूषण बोर्ड को ही है. बावजूद अपने जिम्मेदारी का निर्वहन किये बिना निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की जा रही है. […]
विज्ञापन
पटना : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट कानून 2016-18 के व्यावहारिक प्रावधानों के अनुपालन करने के लिए तैयार है. लेकिन कानून के अंतर्गत सभी संस्थानों में जागरूकता चलाने की जिम्मेदारी प्रदूषण बोर्ड को ही है. बावजूद अपने जिम्मेदारी का निर्वहन किये बिना निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की जा रही है. यह कहना है आइएमए के वरीय उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार का.
आइएमए की ओर से गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि मनमाने ढंग से अस्पतालों को नोटिस व बंद करने की कार्रवाई के खिलाफ आठ जून को सभी निजी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है.
सुबह छह से शाम छह बजे तक सांकेतिक हड़ताल के बाद अपनी मांग पूरा करने के लिए आगाह किया जायेगा, बावजूद अगर हमारी मांग पर विचार नहीं किया गया तो हड़ताल की अवधि और अधिक बढ़ सकती है. सचिव ब्रजनंदन कुमार ने कहा कि सीवान में कार्यरत डॉक्टर के साथ मारपीटकरने वाले सिपाही पर कार्रवाई हुईजो स्वागत योग्य है. इस मौके परकाफी संख्या में आइएमए सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन