अगले छह दिन पटना में तापमान रहेगा सामान्य, चलेंगी तेज हवाएं, छाये रहेंगे बादल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : पश्चिमी बिहार में साइक्लोनिक के चलते तेज हवाएं चल सकती हैं. इसका प्रभाव सेंट्रल बिहार के इलाके मसलन पटना में भी पड़ सकता है. इसके चलते पटना में तेज हवा चल सकती हैं. इस दौरान बादल भी छाये रहेंगे. इधर पटना में दिन का तापमान सामान्य रहा. दिन में उच्चतम तापमान 37 डिग्री […]

विज्ञापन
पटना : पश्चिमी बिहार में साइक्लोनिक के चलते तेज हवाएं चल सकती हैं. इसका प्रभाव सेंट्रल बिहार के इलाके मसलन पटना में भी पड़ सकता है.
इसके चलते पटना में तेज हवा चल सकती हैं. इस दौरान बादल भी छाये रहेंगे. इधर पटना में दिन का तापमान सामान्य रहा. दिन में उच्चतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहा. हालांकि, बुधवार को दिन की शुरुआत चमकदार धूप से हुई. लेकिन, कुछ समय बाद ही तेज हवा चलनी शुरू हो गयी. इससे ठंडक महसूस हुई.
आइएमडी, पटना के मुताबिक 11 जून तक तेज हवा के साथ शहर के आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. 9 जून को घने बादल छायेंगे. हालांकि, बरसात का पूर्वानुमान अभी जारी नहीं किया गया है. अगले छह दिन तापमान में कोई खास इजाफा नहीं होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन