पटना : भाजपा नेतृत्व के इशारे पर गिरिराज ने किया ट्वीट : जीतन राम मांझी

पटना : हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गिरिराज सिंह के ट्वीट पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व के इशारे पर गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है. भाजपा नेता बार-बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपमानित कर रहे हैं. मांझी ने कहा कि अगर भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय […]
पटना : हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गिरिराज सिंह के ट्वीट पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व के इशारे पर गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है. भाजपा नेता बार-बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपमानित कर रहे हैं. मांझी ने कहा कि अगर भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गिरिराज सिंह को फटकार लगायी तो ट्वीट क्यों नहीं डिलीट हुआ. इससे साबित होता है कि अमित शाह ने गिरिराज सिंह को फोन नहीं किया है.
राजधर्म का पालन करें गिरिराज सिंहः
जदयू के विधान पार्षद डॉ रणबीर नंदन ने कहा है कि गिरिराज सिंह को राजधर्म का पालन करते हुए सर्वधर्म समभाव को अपनाना चाहिए. केंद्रीय मंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही दोनों बढ़ गयी है. वे किसी एक धर्म के मंत्री नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










