पटना : किसानों और व्यापारियों को पेंशन देने का फैसला स्वागतयोग्य : सुशील मोदी
Updated at : 04 Jun 2019 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार शपथ ग्रहण करने के महज 24 घंटे के भीतर ही छोटे व्यापारियों और किसानों को पेंशन देने का फैसला किया है. कैबिनेट की इस पहली बैठक में सभी साढ़े 14 करोड़ किसानों को सम्मान निधि योजना में शामिल […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार शपथ ग्रहण करने के महज 24 घंटे के भीतर ही छोटे व्यापारियों और किसानों को पेंशन देने का फैसला किया है.
कैबिनेट की इस पहली बैठक में सभी साढ़े 14 करोड़ किसानों को सम्मान निधि योजना में शामिल कर सालाना छह हजार रुपये देने का चुनावी वादा भी पूरा किया गया. सिर्फ 55 रुपये के मामूली प्रीमियम पर तीन हजार रुपये मासिक पेंशन देने की योजना से 10 करोड़ से ज्यादा किसानों-व्यापारियों को लाभ मिलेगा. तेजी से फैसले लेकर एनडीए सरकार ने अपनी दूसरी पारी की भी शानदार शुरुआत की है.
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद बुआ मायावती ने बबुआ अखिलेश की पार्टी से गठबंधन तोड़ने का एलान कर साबित कर दिया कि उनका रिश्ता किसी विचारधारा पर नहीं था. बल्कि भाजपा विरोध की कोरी नकारात्मक पर टिका था. परिवारवादी दलों के ऐसे अवसरवादी गठबंधनों को नकार कर जनता ने जिस बुद्धिमत्ता का परिचय दिया, उसे शत-शत नमन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




