52 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस मुख्यालय में सालों से जमे पुलिस पदाधिकारियों को उनको पैतृक जिला और इकाई में वापस कर दिया है. वहीं, विभिन्न जिला और इकाइयों में तैनात 33 पुलिसकर्मियों को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी है. डीजीपी के आदेश के बाद मुख्यालय ने इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सहायक सब इंस्पेक्टर और […]
विज्ञापन
पटना : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस मुख्यालय में सालों से जमे पुलिस पदाधिकारियों को उनको पैतृक जिला और इकाई में वापस कर दिया है. वहीं, विभिन्न जिला और इकाइयों में तैनात 33 पुलिसकर्मियों को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी है.
डीजीपी के आदेश के बाद मुख्यालय ने इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सहायक सब इंस्पेक्टर और सिपाही के पद पर तैनात 52 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी कर दिये हैं. डीजीपी के यहां तैनात छह पुलिसकर्मियों को मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पटना प्रक्षेत्र में तैनाती दी गयी है.
आठ पुलिसकर्मियों को सीआइडी, स्पेशल ब्रांच और पांच पुलिस कर्मियों को दरभंगा, भोजपुर और बीएमपी में तत्काल प्रभाव से वापस कर दिया गया है. एसटीएफ, सीआइडी और जिला में तैनात 33 पुलिसकर्मियों को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










