नैक को लेकर अब कॉलेज प्राचार्य पर गिरेगी गाज
Updated at : 29 May 2019 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मगध विश्वविद्यालय के कुलपति पर कार्रवाई के बाद अब नैक को लेकर राजभवन सख्त हो गयी है. चूंकि नैक के बिना कॉलेजों को अब यूजीसी का फंड नहीं मिलेगा राजभवन इस बात से काफी खफा है कि कई कॉलेज नैक को लेकर सुस्त रवैया अपना रहे हैं. इसको लेकर विश्वविद्यालयों के द्वारा कॉलेज […]
विज्ञापन
पटना : मगध विश्वविद्यालय के कुलपति पर कार्रवाई के बाद अब नैक को लेकर राजभवन सख्त हो गयी है. चूंकि नैक के बिना कॉलेजों को अब यूजीसी का फंड नहीं मिलेगा राजभवन इस बात से काफी खफा है कि कई कॉलेज नैक को लेकर सुस्त रवैया अपना रहे हैं. इसको लेकर विश्वविद्यालयों के द्वारा कॉलेज प्राचार्यों की लगातार बैठकें की जा रही हैं.
संभव है कि राजभवन की कार्रवाई की गाज इन कॉलेजों के प्राचार्यों पर सीधे गिर सकती है. नैक के लिए आवेदन नहीं करने को लेकर कारण कई हैं. कॉलेज प्रशासन लगातार इसका रोना रो रहे हैं. बैठक में भी प्राचार्यों ने इस मसले को उठाया था कि बिना संसाधन के नैक के लिए किस प्रकार से आवेदन करें.
नैक को लेकर सख्ती की जा रही है. 14 बचे कॉलेजों ने नैक के लिए आइआइक्यूए अपलोड कर दिया. जल्द एसएसआर अपलोड होगी.
बीके मंगलम, मीडिया प्रभारी, पीपीयू
नैक को लेकर तैयारी तेजी से जारी है. सभी प्राचार्यों को यह निर्देश विवि के द्वारा पहले ही दिया जा चुका है कि वे नैक के मामले में सुस्ती न बरतें.
प्रो एनके झा, स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन, पीयू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




