पाटलिपुत्र में होगा यादव राजनीति का लिटमस टेस्ट, इस सीट पर रामकृपाल व मीसा में सीधी टक्कर

Updated at : 18 May 2019 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
पाटलिपुत्र में होगा यादव राजनीति का लिटमस टेस्ट, इस सीट पर रामकृपाल व मीसा में सीधी टक्कर

दीपक कुमार मिश्रा, पटना : सूबे की पाटलिपुत्र सीट राज्य की वीआइपी सीटों में से एक है. यहां से केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनाव मैदान में हैं. उससे भी अहम यह है कि बिहार की यादव राजनीति का भी यहां लिटमस टेस्ट होने वाला […]

विज्ञापन

दीपक कुमार मिश्रा, पटना : सूबे की पाटलिपुत्र सीट राज्य की वीआइपी सीटों में से एक है. यहां से केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनाव मैदान में हैं. उससे भी अहम यह है कि बिहार की यादव राजनीति का भी यहां लिटमस टेस्ट होने वाला है.

लालू प्रसाद जेल में हैं, ऐसे में अब यादवों पर उनकी कितनी पकड़ है, चुनाव परिणाम यह तय करने वाला है. 2008 में परिसीमन के बाद पाटलिपुत्र सीट अस्तित्व में आयी थी. पिछले दो चुनाव 2009 और 2014 में यहां से यादव उम्मीदवार ही चुनाव जीतते आये हैं. राज्य की राजनीति में वैसे तो शुरू से ही यादवों का बोलबाला रहा है, लेकिन 60 के दशक के मध्य के बाद से इसमें धीरे-धीरे उभार आता गया.

एक समय रामलखन सिंह यादव बिहार में यादव राजनीति के सिरमौर माने जाते थे. हालांकि बीपी मंडल, राम जयपाल सिंह यादव, अनुप लाल यादव, चुनचुन प्रसाद यादव, डीपी यादव, ज्ञानेश्वर यादव, जगदंबी प्रसाद यादव, अनुप लाल यादव, विनायक प्रसाद यादव आदि की भी अपनी पहचान थी. समाजवादियों में हुकुमदेव नारायण यादव भी चर्चा में रहे. पहले यादव समाज के लोग कांग्रेस के साथ थे. 90 के दशक में जब लालू प्रसाद की राजनीति उभार पर हुई तो यादव उनके साथ हो गये.

पाटलिपुत्र
2014 का हाल
रामकृपाल यादव (भाजपा)
383262
मीसा भारती (राजद)
342940
अंतर-40322
लालू यहां से हार चुके हैं चुनाव
चारा घोटाले में सजा मिलने के बाद लालू प्रसाद ने यादव राजनीति को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अपने बेटे और पत्नी को दे रखी है. पाटलिपुत्र सीट पर 2009 में हुए पहले चुनाव में लालू प्रसाद को अपने खासमखास रहे रंजन प्रसाद यादव से मुंह की खानी पड़ी थी. 2009 में रंजन यादव को 2.69 लाख तो लालू प्रसाद को 2. 45 लाख वोट िमले थे. इस बार मीसा भारती यहां से मैदान में हैं.
वोटरों को गोलबंद करने में जुटे प्रत्याशी
2014 में पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती मैदान में उतरीं. उनका सामना कभी लालू प्रसाद के खास सिपहलसार रहे रामकृपाल यादव से हुआ. रामकृपाल को 3. 83 लाख वोट िमले, जबकि मीसा भारती को 3.42 लाख और रंजन यादव को 97 हजार वोट िमले. इस बार फिर एक बार रामकृपाल व मीसा भारती में आमने-सामने हैं. राबड़ी देवी सहित पूरा लालू परिवार खासकर यादव वोटरों को गोलबंद करने में जुटा है.
यहां करीब 22 फीसदी यादव वोटर हैं. सारा दारोमदार यादव वोटरों पर ही है. लालू परिवार के लिए पाटलिपुत्र की सीट अहम है. मीसा भारती की जीत यह भी दर्शाने को काफी होगा कि बिहार के यादव किसके साथ हैं. 19 लाख से अधिक वोटर वाले इस लोकसभा की छह विधानसभा में से चार पर यादव विधायक हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन