कुटुंबा विधायक से मांगी Rs 10 लाख की रंगदारी

पटना सिटी : गमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड में रहने वाले औरगाबांद के कुटुंबा विधायक व कांग्रेसी नेता राजेश कुमार के मोबाइल पर फोन कर 24 घंटे के अंदर लाख रुपये देने नहीं तो परिणाम भुगतने की धमकी दी है. विधायक ने इस संबंध में अगमकुआं थाना में शिकायत दर्ज करायी है. घटना के […]
पटना सिटी : गमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड में रहने वाले औरगाबांद के कुटुंबा विधायक व कांग्रेसी नेता राजेश कुमार के मोबाइल पर फोन कर 24 घंटे के अंदर लाख रुपये देने नहीं तो परिणाम भुगतने की धमकी दी है. विधायक ने इस संबंध में अगमकुआं थाना में शिकायत दर्ज करायी है.
घटना के संबंध में विधायक राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वे अपने आवासीय कार्यालय में बैठ कर कार्य का निष्पादन कर रहे थे. लगभग दो बजे वे खाना खाने के लिए मकान में गये. खाना खाने के दरम्यान ही मोबाइल पर फोन आया. पत्नी रेखा दास ने फोन उठाया. फोन करने वाले ने कहा कि विधायक जी से बात कराएं. इस पर पत्नी ने कहा कि आप कौन बोल रहे हैं, वे अभी खाना खा रहे हैं. तब फोन किये व्यक्ति ने कहा कि कह देना कि 24 घंटे के अंदर दस लाख रुपये पहुंचा दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










