खगौल : जनसाधारण एक्सप्रेस की दो बोगियां बेपटरी, कोई हताहत नहीं

Updated at : 15 May 2019 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
खगौल : जनसाधारण एक्सप्रेस की दो बोगियां बेपटरी, कोई हताहत नहीं

खगौल : दानापुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियां बेपटरी हो गयीं. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. करीब तीन घंटे के बाद ट्रेन को यार्ड की ओर रवाना किया गया. जानकारी के अनुसार घटना उस […]

विज्ञापन
खगौल : दानापुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियां बेपटरी हो गयीं. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
करीब तीन घंटे के बाद ट्रेन को यार्ड की ओर रवाना किया गया. जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुआ, जब ट्रेन प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर से यार्ड में ओर जा रही थी. अभी ट्रेन का पूरा कोच प्लेटफाॅर्म भी नहीं छोड़ा था कि अचानक दो बोगियां बेपटरी हो गयीं. इंजन के बाद का पहला व दूसरा डिब्बा पटरी से उतर गया. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
मौके पर एडीआरएम, वरीय अधिकारी आरपीएफ, रेल पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गये. घटना बाद दानापुर प्लेटफाॅर्म संख्या वन बाधित रहा. घंटों मशक्कत के बाद बेपटरी बोगियों को पटरी पर लाकर यार्ड की ओर रवाना किया गया. पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस समेत अन्य पैसेंजर ट्रेनों को दूसरे प्लेटफाॅर्म से भेजा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन