पटना : समय पर सभी काम पूरा करने के दिये निर्देश, इवीएम सीलिंग का काम शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2019 4:06 AM

विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव में प्रयोग होने वाले इवीएम (बीयू एवं सीयू) के सीलिंग का काम शुरू कर दिया गया है. इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार रवि ने शुक्रवार को बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय स्थित बज्रगृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान इवीएम (बीयू व सीयू) सीलिंग कार्यों की समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने […]

विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव में प्रयोग होने वाले इवीएम (बीयू एवं सीयू) के सीलिंग का काम शुरू कर दिया गया है. इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार रवि ने शुक्रवार को बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय स्थित बज्रगृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान इवीएम (बीयू व सीयू) सीलिंग कार्यों की समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने पटना साहिब व पाटलिपुत्र निर्वाचन संसदीय क्षेत्र के एआरओ को निर्देश दिया की समय पर कार्य पूर्ण किया जायेगा.

इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर जिला दंडाधिकारी विभागीय जांच कपिलेश्वर मंडल, अपर जिला दंडाधिकारी विशेष अरूण कुमार झा, अपर जिला दंडाधिकारी सामान्य विनायक मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी आर निलय सहित सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे.
इधर, लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को मनेर सीओ संजय झा के देखरेख में दर्जनों वाहनों को जब्त किया गया. जब्त वाहनों को मनेर थाना परिसर में रखा गया है. मौके पर अंचल नाजिर ललन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
मतदान से मतगणना तक के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण
पटना. जिले में सफल निर्वाचन के लिए मतदान से लेकर मतगणना के प्रशिक्षण कार्य किये जा रहे हैं, जो 21 मई तक चलेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी, माईक्रो ऑब्जर्वर, गश्ती दल सह-इवीएम संग्रह दंडाधिकारी, वीडियोग्राफर कैमरा पर्सन, मतगणना पदाधिकारी इवीएम प्रेषण एवं संग्रह दल के लिए प्रशक्षिण कार्यक्रम चल रहे हैं. इसमें गर्दनीबाग के शहीद राजेन्द्र प्रसाद उमा विद्यालय में शुक्रवार से 13 मई व 16 मई और 21 मई को भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा.
इसके अलावा गर्दनीबाग के राजकीय बालिका उमा विद्यालय में दस से 13 मई तक प्रशिक्षण चलेगा. इसके अलावा र्दनीबाग के राजकीय बालक उमा विद्यालय में 12 मई तक, शास्त्री नगर राजकीय कन्या उमा 12 मई तक, यारपुर के नेहरू बालिका उम स्कूल में 11 मई तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा. बीएन कॉलेजिएट में 11 तक, हिंदी भवन में 14 मई तक प्रशिक्षण चलेगा.
महिला हेल्प लाइन के जागरूकता रथ ने मतदान के लिए किया जागरूक
पटना. जिले में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को महिला हेल्पलाइन के कर्मियों की ओर से आनंदपुरी एवं शिवपुरी सहित कई मुहल्लों में मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार रवि ने अनुरोध किया कि अपने परिवार एवं आस-पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान के प्रति जागरूक करें.
पाटलिपुत्र व पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में 19 मई को मतदान होना है. जागरूकता रथ के माध्यम से मतदान के महत्व के बारे में बताया जा रहा है. दिव्यांग, महिला, बुजुर्ग वोटरों को मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन