पटना : इंजीनियरिंग व मेडिकल के लिए बीएन कॉलेज में नि:शुल्क कोचिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2019 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज में इंजीनियरिंग व मेडिकल के लिए नि:शुल्क कोचिंग करायी जायेगी. यह कोचिंग समाज के गरीब तबके के बच्चों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है, जिसका नाम होगा ‘उड़ान’. इसमें गरीब तबके के छात्र-छात्राओं का चयन किया जायेगा और उन्हें नि:शुल्क पढ़ाया जायेगा. इसमें किसी तरह […]
विज्ञापन
पटना : पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज में इंजीनियरिंग व मेडिकल के लिए नि:शुल्क कोचिंग करायी जायेगी. यह कोचिंग समाज के गरीब तबके के बच्चों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है, जिसका नाम होगा ‘उड़ान’. इसमें गरीब तबके के छात्र-छात्राओं का चयन किया जायेगा और उन्हें नि:शुल्क पढ़ाया जायेगा.
इसमें किसी तरह का फंड इंवेस्टमेंट नहीं होगा बल्कि कॉलेज के बाद ही जब क्लास रूम खाली हो जायेंगे, कॉलेज के शिक्षक नि:शुल्क क्लास लेंगे. इसमें साइंस से ताल्लुक रखने वाले शिक्षकों का एक ग्रुप विशेष रूप से अपना अलग से समय देंगे.
चुनाव समाप्त होते ही इसे शुरू करने की योजना है.सप्ताह में दो दिन नि:शुल्क योग कार्यक्रम भी : बीएन कॉलेज में ही सप्ताह में दो दिन कॉलेज शुरू होने के पहले ही विशेष योग शिविर का आयोजन भी करने की योजना है. इसके तहत सप्ताह में दो दिन निशुल्क योग कार्यक्रम भी चलाया जायेगा. इसमें कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है और योग की शिक्षा निशुल्क प्राप्त कर सकता है. पटना विश्वविद्यालय की डिस्पेंसरी के पूर्व इंचार्ज डॉ प्रभाकर देवराज यहां दो दिन योग की शिक्षा प्रदान करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




