पटना : पांचवें चरण के बाद हार तय देख बौखलाया विपक्ष : सुशील मोदी

Updated at : 09 May 2019 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पांचवें चरण के बाद हार तय देख बौखलाया विपक्ष : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि पांचवें चरण के मतदान के बाद हार तय देख विपक्ष बौखला गया है. अहंकार में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री को थप्पड़ मारने की धमकी दे रही हैं, तो प्रियंका गांधी वाड्रा उन्हें दुर्योधन और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दंगाई बता रहे हैं. […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि पांचवें चरण के मतदान के बाद हार तय देख विपक्ष बौखला गया है. अहंकार में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री को थप्पड़ मारने की धमकी दे रही हैं, तो प्रियंका गांधी वाड्रा उन्हें दुर्योधन और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दंगाई बता रहे हैं.
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नरेंद्र मोदी को जल्लाद बता रही हैं, तो विपक्ष की ओर से वाराणसी से खड़ा किया गया उम्मीदवार तेज बहादुर सिंह कह रहे हैं कि कोई उन्हें 50 करोड़ दे, तो वे प्रधानमंत्री को मार देंगे.
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपनी हार बचाने के लिए किसी कंप्यूटर बाबा के सहयोग से एक हजार साधुओं को जुटा कर हठयोग और हवन-पूजन करवा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बेहद करीबी सैम पित्रोदा बनयान देते हैं कि कुछ आतंकियों के हमले की सजा पूरे पाकिस्तान को क्यों देना चाहिए. दूसरी तरफ कुछ कांग्रेसी पार्टी के कार्यकाल में पाकिस्तान के खिलाफ छह सर्जिकल स्ट्राइक होना का झूठ गढ़ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि पांचवें चरण के मतदान के साथ देश की 425 संसदीय सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है. जनता के मूड को भांप कर विपक्ष हताशा और निराशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र को अनाप-शनाप बोल रहा है. विपक्ष जितना ही बौखला रहा है, देश की जनता फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन