पटना : जीपीओ में 3 काउंटर बढ़े, अब नहीं करना होगा इंतजार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पटना जीपीओ में अब आधार कार्ड बनवाने तथा सुधार कराने को लेकर देर तक इंतजार नहीं करना होगा. लोगों की परेशानी को देखते हुए जीपीओ प्रशासन ने काउंटरों की संख्या दो से बढ़ा कर पांच कर दी है. तीन काउंटर बढ़ाये गये हैं. इससे यहां आने वाले लोगों को राहत मिलेगी. मिली जानकारी […]
विज्ञापन
पटना : पटना जीपीओ में अब आधार कार्ड बनवाने तथा सुधार कराने को लेकर देर तक इंतजार नहीं करना होगा. लोगों की परेशानी को देखते हुए जीपीओ प्रशासन ने काउंटरों की संख्या दो से बढ़ा कर पांच कर दी है. तीन काउंटर बढ़ाये गये हैं. इससे यहां आने वाले लोगों को राहत मिलेगी. मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल पटना जीपीओ में दो मशीनों के सहारे आधार कार्ड और कार्ड में सुधार करने का कार्य हो रहा था.
इसके कारण लोगों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है. यहां हर दिन लगभग 50 से 60 लोग नये कार्ड और त्रुटि में सुधार करवाने आते हैं. लेकिन, तकनीकी कारणों से कार्ड सुधार में अधिक समय लगता है.
सीनियर सिटीजन के लिए एक सिस्टम
पटना जीपीओ के चीफ पोस्ट मास्टर राजदेव प्रसाद ने बताया कि सिस्टम की संख्या बढ़ने से अब लोगों को देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. साथ ही आधार कार्ड बनाने वालों की संख्या में इजाफा भी होगा. उन्होंने बताया कि सीनियर सिटीजन के लिए एक सिस्टम लगाया गया है, जहां केवल सीनियर सिटीजन, दिव्यांग और वीआइपी लोगों का ही आधार कार्ड बनेगा और सुधार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










