पटना : चार को रामनगर में प्रधानमंत्री मोदी की सभा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के रामनगर में चार मई को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव सभा को संबोधित करेंगे. इस चुनाव में प्रदेश में यह उनकी छठी सभा होगी. इसमें शामिल होने के लिए वह पहले नयी दिल्ली से विशेष विमान से यूपी के गोरखपुर पहुंचेंगे और फिर वहां से […]
विज्ञापन
पटना : वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के रामनगर में चार मई को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव सभा को संबोधित करेंगे.
इस चुनाव में प्रदेश में यह उनकी छठी सभा होगी.
इसमें शामिल होने के लिए वह पहले नयी दिल्ली से विशेष विमान से यूपी के गोरखपुर पहुंचेंगे और फिर वहां से वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रामनगर आयेंगे. सभा में सीएम नीतीश कुमार, लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद आलम व अन्य कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










