ePaper

बिहार में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश की संभावना, ...जाने कैसा रहेगा मौसम?

Updated at : 02 May 2019 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश की संभावना, ...जाने कैसा रहेगा मौसम?

पटना : बिहार के कई इलाकों में मौसम में आज से बदलाव देखने को मिलेगा. बिहार में आसमान में बादल छाये रहने की संभावना जतायी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के कई इलाकों में आसमान में बादल छाये रहेंगे. साथ ही बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी गयी […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के कई इलाकों में मौसम में आज से बदलाव देखने को मिलेगा. बिहार में आसमान में बादल छाये रहने की संभावना जतायी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के कई इलाकों में आसमान में बादल छाये रहेंगे. साथ ही बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहने के साथ धूल भरी आंधी के चलने की भी संभावना है.

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, औरंगाबाद जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में तीन मई शुक्रवार तक आसमान साफ रहेगा. वहीं, चार मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. साथ ही धूल भरी आंधी के भी चलने की संभावना है. पांच और छह मई को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे.

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

दो मई 27.0 43.0

तीन मई 27.0 42.0

चार मई 26.0 41.0

पांच मई 26.0 40.0

छह मई 23.0 38.0

भागलपुर जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दो मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही धूल भरी आंधी या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. तीन और चार मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. साथ ही धूल भरी आंधी या गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं, पांच और छह मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. साथ ही आंधी-पानी की भी संभावना है.

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

दो मई 26.0 40.0

तीन मई 25.0 38.0

चार मई 24.0 36.0

पांच मई 24.0 35.0

छह मई 21.0 30.0

छपरा जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दो मई को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, जो दोपहर या शाम के बाद आसमान में पूरी तरह आच्छादित हो जायेंगे. तीन मई को आमतौर पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. साथ ही गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. चार और पांच मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. साथ ही धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश की बौछार पड़ सकती है.

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

दो मई 28.0 37.0

तीन मई 28.0 36.0

चार मई 28.0 36.0

पांच मई 28.0 35.0

अररिया जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दो मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जतायी गयी है. तीन मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. चार मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. साथ ही आंधी-पानी की भी संभावना जतायी गयी है. वहीं, पांच मई को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे.

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

दो मई 25.0 35.0

तीन मई 24.0 35.0

चार मई 23.0 35.0

पांच मई 23.0 35.0

गया जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में तीन मई तक आसमान साफ रहेगा. वहीं, चार मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है. साथ ही धूल भरी आंधी चल सकती है. साथ ही गरज के साथ बारिश की बौछार पड़ने की भी संभावना है. पांच और छह मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे.

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

दो मई 27.0 42.0

तीन मई 29.0 41.0

चार मई 27.0 40.0

पांच मई 27.0 40.0

छह मई 24.0 37.0

मधुबनी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दो मई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. दो मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. वहीं, गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. तीन मई को आसमान पूरी तरह बादलों से आच्छादित हो जायेगा. साथ ही आंधी-पानी की भी संभावना जतायी गयी है.

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

दो मई 26.0 37.0

तीन मई 25.0 38.0

चार मई 25.0 36.0

पांच मई 25.0 34.0

पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दो मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही आंधी-पानी के साथ धूल उड़ने की संभावना जतायी गयी है. तीन मई से छह मई तक आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जतायी गयी है.

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

दो मई 26.0 37.0

तीन मई 25.0 38.0

चार मई 25.0 36.0

पांच मई 25.0 34.0

मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दो मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. तीन मई से लेकर पांच मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. वहीं, धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. इसके साथ गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जतायी गयी है.

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

दो मई 26.0 38.0

तीन मई 25.0 38.0

चार मई 25.0 38.0

पांच मई 25.0 37.0

पटना जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दो मई तक आसमान साफ रहेगा. तीन और चार मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. वहीं, धूल भरी आंधी चलने की संभावना जतायी गयी है. जबकि, पांच औ छह मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. साथ ही आंधी-पानी की भी संभावना है.

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

दो मई 27.0 43.0

तीन मई 28.0 40.0

चार मई 26.0 40.0

पांच मई 26.0 38.0

छह मई 26.0 38.0

पूर्णिया जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दो मई तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है. इस दौरान गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की भी संभावना जतायी गयी है. तीन मई से लेकर छह मई तक आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. धूल उड़ने के साथ आंधी-पानी की संभावना जतायी जा रही है. गरज के साथ बारिश की बौछारें भी इलाके में पड़ सकती हैं.

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

दो मई 25.0 35.0

तीन मई 25.0 33.0

चार मई 24.0 31.0

पांच मई 24.0 31.0

छह मई 21.0 28.0

नालंदा जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दो मई की दोपहर या शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. दो मई से पांच मई तक आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे.

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

दो मई 26.0 40.0

तीन मई 26.0 40.0

चार मई 26.0 38.0

पांच मई 26.0 36.0

सुपौल जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दो मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है. साथ ही बारिश की बौछारें भी पड़ सकती हैं. जबकि, तीन मई से छह मई तक आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. आंधी-पानी की भी संभावना जतायी गयी है.

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

दो मई 26.0 27.0

तीन मई 25.0 28.0

चार मई 25.0 28.0

पांच मई 25.0 24.0

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन