पटना : 20 व 24 कैरेट सोने के गहने की भी होगी हॉलमार्किंग

Updated:
विज्ञापन

हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाने की तैयारी पटना : सोने में मिलावट और हॉलमार्किंग में गड़बड़ियों की लगातार शिकायत के बीच अब सरकार सभी तरह के सोने के गहने के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाने की तैयारी में है. भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 7 मई से पहले इसे लागू किया […]

विज्ञापन
हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाने की तैयारी
पटना : सोने में मिलावट और हॉलमार्किंग में गड़बड़ियों की लगातार शिकायत के बीच अब सरकार सभी तरह के सोने के गहने के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाने की तैयारी में है. भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 7 मई से पहले इसे लागू किया जा सकता है.
अब तक हॉलमार्किंग 14, 18 और 22 कैरेट सोने के गहने के लिए अनिवार्य थी, लेकिन अब इसे 20 कैरेट सोने के गहने और 24 कैरेट के बुलियन के लिए भी अनिवार्य बनाया जा सकता है. जानकारी के अनुसार उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय इन दोनों श्रेणियों को भी अनिवार्यता की सूची में जोड़ने की तैयारी कर रहा है. नये नियमों को अधिसूचित करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने नवंबर 2018 में इसके लिए एक ड्राफ्ट जारी कर सुझाव मांगे थे.
भारतीय मानक ब्यूरो के प्रमुख एमके प्रमाणिक ने बताया कि जब तक अधिसूचना जारी नहीं हो जाती है, तब तक कुछ बताना मुनासिब नहीं है. वैसे नये नियम के आने से लोगों को और ऑप्शन मिलेगा और अपने बजट में शुद्ध और हॉल मार्किंग गहने खरीद सकेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन