पटना : पाकिस्तान का भय दिखाकर डरा रहे हैं नरेंद्र मोदी : शिवानंद
Updated at : 30 Apr 2019 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को पाकिस्तान का भय दिखाकर डरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आबादी लगभग 17 करोड़ है, जबकि हमारे देश की आबादी 130 करोड़ है. 130 करोड़ लोग पैदल दौड़ जायेंगे तो पाकिस्तान रौंदा जायेगा. देश को नरेंद्र […]
विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को पाकिस्तान का भय दिखाकर डरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आबादी लगभग 17 करोड़ है, जबकि हमारे देश की आबादी 130 करोड़ है. 130 करोड़ लोग पैदल दौड़ जायेंगे तो पाकिस्तान रौंदा जायेगा. देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो पाकिस्तान का भय दिखाकर देशवासियों को डरा रहा है. तिवारी ने कहा कि पीएम देश को डरपोक और कायर बना रहे हैं. इनकी सरकार कितनी लायक और सक्षम है उसका नजीर तो अभी श्रीलंका में आतंकवादियों के आत्मघाती बम विस्फोट की घटना के साथ तुलना कर समझा जा सकता है.
इस घटना ने भयानक तबाही मचायी, लेकिन कैसे क्या हुआ इसका पता वहां की सरकार ने लगा कर सार्वजनिक कर दिया है. हमारे देश में पुलवामा की घटना को लगभग ढाई महीने हो गये, लेकिन आज तक यह पता नहीं लग पाया है कि उस घटना को अंजाम देने में उस नौजवान को सहयोग देने वाले कौन लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




