पटना सिटी : सुबह व शाम में सेतु पर लग रहा जाम
Updated at : 29 Apr 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु पर वनवे परिचालन व्यवस्था से वाहनों के परिचालन का गणित बिगड़ा हुआ है. रविवार की सुबह भी गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव कायम रहा. दरअसल वैवाहिक व चुनावी मौसम के साथ-साथ जीवनरक्षक सामग्री वाले मालवाहक वाहनों का दबाव कायम रहने की स्थिति में जाम लग रहा है. दोपहर […]
विज्ञापन
पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु पर वनवे परिचालन व्यवस्था से वाहनों के परिचालन का गणित बिगड़ा हुआ है. रविवार की सुबह भी गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव कायम रहा. दरअसल वैवाहिक व चुनावी मौसम के साथ-साथ जीवनरक्षक सामग्री वाले मालवाहक वाहनों का दबाव कायम रहने की स्थिति में जाम लग रहा है. दोपहर में थोड़ी राहत रही, लेकिन शाम के बाद समस्या फिर गहराने लगी.
मामला यह है कि सेतु पर वनवे परिचालन व्यवस्था होने की स्थिति में पूर्वी लेन पर ही पटना से हाजीपुर व हाजीपुर से पटना वाहनों की आवाजाही होती है क्योंकि महात्मा गांधी सेतु पर सुपर स्ट्रक्चर बदलने का कार्य हाजीपुर की तरफ पश्चिमी लेन पर चल रहा है. हालांकि, सेतु के विकल्प बने गायघाट पीपा पुल पर भी छोटे वाहनों का दबाव कायम था. इससे गायघाट से लेकर आंबेडकर गोलंबर तक जाम की स्थिति रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




