पटना : तेजस्वी अपना अखबार या चैनल खोल लें : संजय सिंह

Updated at : 28 Apr 2019 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी अपना अखबार या चैनल खोल लें : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा है कि राजनीति से लेकर मीडिया तक का मुद्दा वही तय करेंगे क्या? ब्रेकिंग न्यूज तय करने की अगर इतनी ही चाहत है तो अपना खुद का अखबार या चैनल खोल लें. ऐसा करने पर वे इतना तय मानें कि […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा है कि राजनीति से लेकर मीडिया तक का मुद्दा वही तय करेंगे क्या? ब्रेकिंग न्यूज तय करने की अगर इतनी ही चाहत है तो अपना खुद का अखबार या चैनल खोल लें. ऐसा करने पर वे इतना तय मानें कि उसे केवल वही पढ़ेंगे या देखेंगे. संजय सिंह ने कहा है कि देश सुरक्षित है तभी तेजस्वी लोकतंत्र के चुनाव रूपी पर्व में शामिल हो रहे हैं. जनता को संविधान और देश बचाने की झूठी दुहाई कब तक देते रहेंगे.

पब्लिक है जो सब जानती है. पीएम पर आपत्तिजनक शब्दों का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि तेजस्वी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से पहले अपने परिवार के सदस्यों का ‘प्योर करप्शन सर्टिफिकेट’ तो याद कर लेते. वे दूसरे पर उंगली उठाने से पहले अपना चेहरा आइने में देखने की आदत डालें. इसमें किसी को कोइ संदेह नहीं होना चाहिए. जिस सीबीआइ पर वे अपना गुस्सा निकालते रहते हैं, देश की उसी जांच एजेंसी ने उनके परिवार के काले कारनामे को जनता के सामने उजागर किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन