वोटरों को लुभाने के लिए पांच सूत्री एजेंडा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पांच सूत्री एजेंडा पेश किया. इसके तहत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वरूण कुमार सिंह, प्रदेश सचिव ऋषिदेव प्रसाद ने कहा कि एजेंडा के तहत शत-प्रतिशत मतदान करने वाले परिवार के मुखिया को शिक्षक प्रकोष्ठ पुष्पगुच्छ से सम्मानित करेगा. वहीं […]
विज्ञापन
पटना : जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पांच सूत्री एजेंडा पेश किया. इसके तहत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वरूण कुमार सिंह, प्रदेश सचिव ऋषिदेव प्रसाद ने कहा कि एजेंडा के तहत शत-प्रतिशत मतदान करने वाले परिवार के मुखिया को शिक्षक प्रकोष्ठ पुष्पगुच्छ से सम्मानित करेगा. वहीं वृद्ध, विकलांग और बीमार वोटर को हर संभव मदद दिया जायेगा. वोट डालने के लिए पहचान पत्र उपलब्ध करवाया जायेगा.
वहीं, अथमलगोला में सीओ पंकज कुमार ने 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चौपाल का आयोजन किया. इसमें बड़ी संख्या में मतदाताओं ने भाग लिया. सीओ ने चौपाल कहा कि आपका एक-एक मत कीमती है. इसके महत्व को समझें और मतदान में अवश्य भाग लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










