ePaper

शत्रुघ्न सिन्हा की नयी पार्टी में प्रतिबद्धता को लेकर रविशंकर प्रसाद ने उठाया सवाल

Updated at : 20 Apr 2019 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा की नयी पार्टी में प्रतिबद्धता को लेकर रविशंकर प्रसाद ने उठाया सवाल

पटना : भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने वर्तमान चुनाव को आशा और अवसरवादिता के बीच बताते हुए पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की नयी पार्टी में प्रतिबद्धता को लेकर सवाल उठाया.रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनकी (शत्रुघ्न सिन्हा की) नयी पार्टी में प्रतिबद्धता का पैमाना क्या है.’ शत्रुघ्न सिन्हा हाल […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने वर्तमान चुनाव को आशा और अवसरवादिता के बीच बताते हुए पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की नयी पार्टी में प्रतिबद्धता को लेकर सवाल उठाया.रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनकी (शत्रुघ्न सिन्हा की) नयी पार्टी में प्रतिबद्धता का पैमाना क्या है.’

शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं और वह कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद से है. पटना साहिब सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में देखने संबंधी बयान पर पूछे गये सवाल के जवाब में प्रसाद ने कहा कि वह आज भी उनके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे.

रविशंकर प्रसाद ने हालांकि कहा कि आप शत्रुघ्न सिन्हा से ही इस बारे में पूछ लें जो 22 साल तक सांसद रहे हैं. प्रसाद ने कहा, ‘‘यह चुनाव आशा और अवसरवादिता के बीच चुनाव है. यह चुनाव नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिये चुनाव है.’ उन्होंने कहा कि अब उनकी नयी पार्टी में प्रतिबद्धता का पैमाना क्या है.

गौरतलब है कि शत्रुघ्न ने कहा था कि प्रधानमंत्री हो तो अखिलेश यादव या मायावती जैसा हो, जिनके अंदर काबिलियत और गुण हैं. इनमें काम करने की तत्परता है, अखिलेश में बहुत क्षमता है. वे युवा शक्ति का प्रतीक हैं. उन्हें सिर्फ उत्तर प्रदेश के भविष्य नहीं बल्कि कभी-कभी तो देश के भविष्य के रूप में भी देखता हूं. प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में देखता हूं.

पटना साहिब क्षेत्र का जिक्र करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना के विकास के लिये उनका स्पष्ट एजेंडा है. यहां सड़कों की व्यवस्था को लगातार दुरुस्त किया जा रहा है. इसके अलावा पटना मेट्रो को लाया गया है और इसका विस्तार किया जायेगा. पटना को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की पहल की जा रही है. इनमें मेरी भूमिका है. उन्होंने पटना में बीपीओ के विस्तार और नेशनल डाटा सेंटर शुरू करने के कार्यक्रमों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बिहार की राजधानी एवं अन्य इलाकों में नये स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन