पटना : तेजस्वी को अपना मीठा और दूसरों का तीखा लगता है : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को एक कविता के माध्यम से तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव को अपना मीठा और दूसरों का तीखा लगता है. वे सिद्धांत की बात करते हैं और सिद्धांत के साथ घोटाले भी करते हैं. सिंह ने सवाल पूछते […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को एक कविता के माध्यम से तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव को अपना मीठा और दूसरों का तीखा लगता है.
वे सिद्धांत की बात करते हैं और सिद्धांत के साथ घोटाले भी करते हैं. सिंह ने सवाल पूछते हुए तेजस्वी से कहा है कि वे बताएं कि पशुओं का चारा खा जाना क्या सिद्धांत है? अलकतरा पी जाना क्या सिद्धांत है? जमीन लेकर लोगों को नौकरी देना क्या सिद्धांत है? मिट्टी घोटाला करना क्या सिद्धांत है?
गरीबों का पैसा मार कर अकूत संपत्ति बनाना क्या सिद्धांत है? वे जिस सिद्धांत की बात करते हैं, लगता है कि उनकी डिक्शनरी में उस सिद्धांत की परिभाषा भी बदल गयी है. संजय सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद ने अपने राजनीतिक लाभ को देखते हुए नीतीश कुमार को अपने साथ मिलाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










