पटना में होंगे 500 कमरों के तीन आलीशान होटल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

22 अप्रैल के बाद कंपनी का चयन पटना : बिहार में देश-विदेश से आये पर्यटकों को रहने, घूमने व खाने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए पटना के विभिन्न इलाकों में तीन पांच सितारा होटल बनाये जायेंगे. तीनों होटलों में कुल 500 से अधिक बेहतरीन कमरे होंगे. इसके लिए कंपनी का चयन 22 अप्रैल के […]

विज्ञापन
22 अप्रैल के बाद कंपनी का चयन
पटना : बिहार में देश-विदेश से आये पर्यटकों को रहने, घूमने व खाने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए पटना के विभिन्न इलाकों में तीन पांच सितारा होटल बनाये जायेंगे. तीनों होटलों में कुल 500 से अधिक बेहतरीन कमरे होंगे. इसके लिए कंपनी का चयन 22 अप्रैल के बाद कभी भी कर लिया जायेगा. होटल बनाने की जिम्मेदारी वैसी कंपनी को दी जायेगी, जिसका पिछले तीन सालों में कम से कम पांच सौ करोड़ का टर्नओवररहा होगा.
यहां बनेंगे पांच सितारा होटल :
सुल्तान पैलेस : सुलतान पैलेस पुरानी विरासतों में शामिल है. इस कारण इसके सामने का हिस्सा जो 0.5 एकड़ में है. उसे तोड़ा नहीं जायेगा. पैलेस का पूरा हिस्सा 4.8 एकड़ में फैला हुआ है. यहां पर 150 से 200 कमरा बनाया जायेगा.
पांच सितारा होटल के साथ मॉल एवं अन्य अत्याधुनिक भवनों का निर्माण होगा. पांच सितारा होटल के रूप में विकसित होने को बाद पर्यटकों को सभी सुविधाएं दी जायेंगी.
होटल पाटलिपुत्र अशोक : यह होटल 1.5 एकड़ जमीन पर बना हुआ है. पहले से ही यहां 46 कमरे हैं, लेकिन जब इसे पांच सितारा होटल के रूप में विकसित किया जायेगा, तो इसमें 80 से 100 कमरे होंगे. यहां भी पर्यटकों के लिए मॉल, जिम सहित अन्य सुविधाएं होंगी.
बांकीपुर बस स्टैंड : गांधी मैदान के करीब बने बांकीपुर बस स्टैंड की साढ़े तीन एकड़ जमीन पर सेवेन स्टार होटल बनाने का सरकार ने फैसला लिया है. यहां बनने वाले होटल में 150 से 200 कमरे होंगे.
पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाएं
– पर्यटकों के लिए होटलों में विशेष पैकेज सिस्टम होगा. यहां रहने, खाने और घूमाने की पूरी जवाबदेही होटल प्रबंधन की होगी. यहां से पर्यटक के लिए ऑनलाइन सुविधा भी होगी, ताकि वे अपनी जरूरत की चीजों जैसे खाना, गाड़ी की बुकिंग आदि कर सकें.
– रेलवे व ट्रेन की टिकट बुकिंग से लेकर आस-पास के तीर्थस्थलों तक पहुंचाने के लिए होटलों के परिसर में ही विशेष व्यवस्था होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन