पटना : पहले चरण की सभी सीटें एनडीए की : नित्यानंद राय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2019 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि सभी चारों सीटें एनडीए की हैं. मतदान पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए के पक्ष में लहर है, जो चुनाव के दौरान दिख रहा है. विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले चरण के […]
विज्ञापन
पटना : पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि सभी चारों सीटें एनडीए की हैं. मतदान पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए के पक्ष में लहर है, जो चुनाव के दौरान दिख रहा है. विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद हमें नतीजे दीवार पर लिखी इबारत की तरह साफ नजर आ रहे हैं.
महामिलावटी गठबंधन के पुर्जे-पुर्जे बिखर चुके हैं. महागठबंधन पार्टियों में अंदर तक हार का डर बैठ गया है और उसके नेता नर्वस हो गये हैं. उन्होंने पीएम की सभा का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के लिए समर्थन अब लहर का रूप ले चुका है. आने वाले समय में यह सुनामी में बदलने जा रहा है. 23 मई को नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




