ePaper

पटना : बोर्ड ने समय पर जारी किया रिजल्ट पर एडमिशन प्रक्रिया में विवि पीछे

Updated at : 10 Apr 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बोर्ड ने समय पर जारी किया रिजल्ट पर एडमिशन प्रक्रिया में विवि पीछे

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने इस वर्ष मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट समय पर निकाल दिया, लेकिन छात्रों को इस बात का कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है. क्योंकि पटना विवि को छोड़ किसी भी विश्वविद्यालय ने स्नातक में नामांकन का नोटिस नहीं जारी किया. न ही इंटर में नामांकन […]

विज्ञापन
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने इस वर्ष मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट समय पर निकाल दिया, लेकिन छात्रों को इस बात का कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है. क्योंकि पटना विवि को छोड़ किसी भी विश्वविद्यालय ने स्नातक में नामांकन का नोटिस नहीं जारी किया. न ही इंटर में नामांकन का नोटिस जारी हुआ है. पीयू में स्नातक के लिए ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं.
सत्र नियमित करने का अच्छा मौका :
समय पर नामांकन होगा तो समय पर परीक्षाएं भी होंगी और विवि द्वारा समय पर रिजल्ट जारी किया जायेगा. समय पर रिजल्ट जारी होगा तो आगे से पीजी का सत्र भी नियमित हो जायेगा. बताते चलें कि पीयू के बाद सिर्फ मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय का ही सत्र नियमित है. अगर नामांकन में देरी हुई, तो फिर से एक बार सत्र अगस्त या सितंबर तक शुरू होगा.
समय पर नामांकन प्रक्रिया शुरू करने से सत्र समय पर शुरू होता है. इसमें जितनी देर की जायेगी, उतना ही सत्र देर होगा. समय पर नामांकन प्रक्रिया की वजह से ही पीयू का सत्र बिल्कुल नियमित है. इसके लिए सिर्फ इच्छा शक्ति की जरूरत है.
प्रो एनके झा, स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन, पीयू
नामांकन को लेकर अब तक कोई सूचना नहीं है. निर्णय होते ही नोटिस जारी होगा.
प्रो बीके मंगलम, मीडिया प्रभारी, पीपीयू
एक हफ्ते में पीजी कोर्स में नामांकन के लिए नोटिस निकाला जायेगा. स्नातक के लिए जुलाई में नामांकन प्रक्रिया होती है.
कर्नल कामेश कुमार, रजिस्ट्रार, मौलाना मजहरूल हक विवि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन