पटना : तालाब के आसपास से हटाया गया अतिक्रमण

Updated at : 07 Apr 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तालाब के आसपास से हटाया गया अतिक्रमण

पटना : नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र स्थित अदालतगंज तालाब को पटना स्मार्ट सिटी के तहत रि-डेवलप करने की योजना है. इस योजना को पूरा करने के लिए पटना स्मार्ट सिटी लि. की ओर से एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी करते हुए वर्क ऑर्डर भी दे दिया गया है. चयनित एजेंसी शीघ्र काम […]

विज्ञापन
पटना : नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र स्थित अदालतगंज तालाब को पटना स्मार्ट सिटी के तहत रि-डेवलप करने की योजना है. इस योजना को पूरा करने के लिए पटना स्मार्ट सिटी लि. की ओर से एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी करते हुए वर्क ऑर्डर भी दे दिया गया है.
चयनित एजेंसी शीघ्र काम शुरू करे इसको लेकर शनिवार को नूतन राजधानी अंचल की टीम अदालतगंज तालाब के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर एक-एक स्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त किया.
अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों का विरोध नहीं हो. इसको लेकर अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी और नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. करीब साढ़े तीन घंटा चले अभियान के दौरान तालाब के समीप बाउंड्री ध्वस्त किया गया.
इसके साथ ही तालाब के आसपास बनाएं गये दर्जनों झोपड़ियों को ध्वस्त किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि तालाब को रि-डेवलप करने का काम शीघ्र शुरू होना है. इसको लेकर तालाब के आसपास से शत प्रतिशत अतिक्रमणकारियों को हटा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन